फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रोजगार मेला में 66 को मिली नौकरी, 11 को ऑफर लेटर मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के रोजगार मेला में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां रोजगार की आस में आए। निजी क्षेत्र की कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं की काउंसलिंग की और साक्षात्कार के बाद 66 युवाओं को रोजगार के लिए चयनित किया। 11 युवाओं को ऑफर लेटर सौंपे गए।
विज्ञापन

विकास खंड संडीला परिसर में पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के मेला में राजकीय औद्याेगिक प्रशिक्षण संस्थान, जिला सेवा योजना और कौशल विकास मिशन की ओर से युवाओं ने प्रतिभाग किया। भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अनीता सिंह अर्कवंशी ने मेला का शुभारंभ किया। चयनित युवाओं को ऑफर लेटर वितरित किए। मेला प्रभारी राकेश श्रीवास्तव, जिला कौशल मिशन प्रबंधक अरविंद सिंह गौर, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें