फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 65 युवाओं को मिली नौकरी

Thu, 07 Mar 2024 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नौकरी आस में गुरुवार को बड़ी संख्या में युवक-युवतियां पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के रोजगार मेले में आए। युवाओं ने पंजीकरण करने के साथ ही निजी क्षेत्र के कंपनियों के प्रतिनिधियों के सवालों के जवाब भी दिए। कंपनियों ने 65 युवाओं को नौकरी के लिए चयनित किया और पांच को नियुक्ति पत्र दिए।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना का ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेला विकास खंड सांडी परिसर में लगाया गया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, उप्र ग्रामीण कौशल विकास मिशन और जिला सेवायोजन विभाग की ओर से युवाओं को बुलाया गया। मेले का शुभारंभ भाजपा के मंडल अध्यक्ष श्यामजी बाजपेयी ने किया। निजी क्षेत्र की कंपनियों ने युवाओं के अभिलेखों के परीक्षण के साथ ही साक्षात्कार लिया।
मेला प्रभारी राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि 65 युवा चयनित हुए हैं, इसमें पांच को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। बीडीओ उदयवीर दुबे, राम किशोर मस्ताना, प्रधान अजीत पाल, मदनपाल राजपूत, आईटीआई से प्रताप विक्रम सिंह, कौशल मिशन इकाई से प्रमोद सिंह, अरमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें