फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन रिक्त पदों पर 65.75 फीसदी मतदान

Sat, 25 Aug 2018 11:41 PM IST
hardoi
विज्ञापन
सांडी के बूथ पर मतदान करर्ने आइं महिलाओं को जानकारी देते पुलिस कर्मी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव के तहत जिले के तीन ब्लाकों में रिक्त तीन पदों के लिए शनिवार को 10 बूथों पर मतदान किया गया। जिसमें 65.75 फीसदी मतदाताओं ने आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटिका में कैद कर दिया।
विज्ञापन



अहिरोरी ब्लाक में ग्राम पंचायत भीठादान के रिक्त प्रधान पद पर पांच नामांकन हुए थे। जिसमें गिरजा सिंह, शीलू मिश्रा, क्षमा मिश्रा, रीता देवी, धनेश्वरी ने नामांकन कराया था। इनमें से क्षमा मिश्रा और धनेेश्वरी ने नाम वापस ले लिया था। तीन दावेदार गिरजा, शीलू मिश्रा और रीता देवी मैदान में थे। इनके भाग्य का फैसला करने के लिए 1694 मतदाताओं ने वोट डाले। सांडी ब्लाक के सगैंचामऊ में प्रधान पद पर विनोद, संग्राम सिंह, प्रेम चंद्र, प्रमोद कुमार और इंद्रजीत ने नामांकन किया था।


इनमें से प्रमोद कुमार और संग्राम सिंह ने नाम वापस ले लिया था। अन्य के भाग्य का फैसला करने के लिए तीन बूथों पर वोट डाले गए। यहां 1359 मतदाताओं ने वोट डाले। इसी क्रम में सुरसा के क्षेत्र पंचायत दहिती सल्कूपुर प्रथम में दो दावेदार अनीता और अवधेश बीडीसी सदस्य पद के लिए मैदान में हैं। यहां तीन बूथों पर 790 मतदाताओं ने वोट डाले। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव व वरिष्ठ सहायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि कुल 65.75 फीसदी मतदान हुआ। सुरक्षा व्यवस्था में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित पुलिस बल मौजूद रहा।  
विज्ञापन


कहां कितने पड़े वोट
अहिरोरी भीठादान में प्रधान पद पर 2335 में से 1694 मतदाताओं ने वोट डाले।  
सांडी संगैचामऊ में प्रधान पद पर 2284 में से 1359 मतदाताओं ने वोट डाले।  
सुरसा के दहिती सल्कूपुर बीडीसी पद पर 1211 मतदाताओं में से 790 मतदाताओं ने वोट डाले।   

मतगणना 28 को
हरदोई। मतगणना 28 अगस्त को सुबह आठ बजे से होगी। ब्लाकों पर ही स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं, जहां पर बैलेट बाक्सों को देर शाम सुरक्षित रखवा दिया गया।  
विज्ञापन


यह रहा मतदान प्रतिशत
ब्लाक          प्रतिशत
अहिरोरी       72.54  
सांडी          59.50
सुरसा         65.23
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें