फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हार्ट अटैक से थाना उपनिरीक्षक की मौत, उठ रहे कई सवाल

Sat, 25 Aug 2018 05:47 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में एक मामला सामने आया है। यहां हार्ट अटैक पड़ने से थाने में तैनात उपनिरीक्षक की मौत हो गई। सेलमपुर मजरा नदाऊपारा निवासी राम कुमार सिंह (59) हरदोई जनपद के मझिला थाना क्षेत्र में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। शुक्रवार रात लगभग 11 बजे वह थाना परिसर में ही सरकारी कार्य निपटा रहे थे कि तभी उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया। पुलिसकर्मी फौरन उन्हें शाहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें