परिषदीय स्कूलों में टीईटी के चयनित आवेदकों को
शनिवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। पहले दिन 64 आवेदकोें ने नियुक्ति
पत्र प्राप्त किए। ज्ञात हो कि परिषदीय स्कूलों में टीईटी पास आवेदकों
की नियुक्ति की जा रही है।
जिले में 3000 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति होनी
थी। जिसके तहत चौथी काउंसिलिंग में शामिल होने वाले आवेदकों की रिक्त पदों
के लिए चयन सूची जारी की गई थी। जिसके तहत शनिवार को 380 आवेदकों को
नियुक्ति पत्र के लिए बुलाया गया था। जिसके सापेक्ष 64 आवेदकों ने
नियुक्ति पत्र प्राप्त किए।
नियुक्ति पत्र प्राप्त करने को आवेदकोें की
सुबह से ही भीड़ लगी रही। आवेदकों को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद वह स्कूल
की भौगोलिक स्थित जानने में उलझ गए। प्रभारी बीईओ सांडी पवन द्विवेदी ने
बताया कि जो आवेदक आए थे उनको नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए।