राघौपुर रोड पर स्थित सुभाष चंद्र बोस औद्योगिक
प्रशिक्षण संस्थान में नव वर्ष पर कवि सम्मेलन का आयोजन सुभाष चंद्र बोस
शैक्षिक समूह के अध्यक्ष अवनीश सिंह द्वारा किया गया। कवि सम्मेलन में किसी
ने देश प्रेम की अलख जगाई तो किसी ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को लोटपोट
कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर प्रदेश हिंदू जागरण मंच के
क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवकुमार व विशिष्ट अतिथि पूर्वी यूपी हिंदू जागरण
मंच के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने किया। इस मौके पर आयोजक अवनीश सिंह ने
कवियों का माल्यार्पण और शाल भेंटकर स्वागत किया।
बाराबंकी से आए कवि
रामकिशोर पांडेय ने चुटकुलों से कार्यक्रम की शुरुआत की। लखनऊ की कवियित्री
व्याख्या मिश्रा ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय
करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। बाराबंकी के हास्य कवि अनिल ने सपा सरकार
पर करारे व्यंग्य किए।
उन्नाव के कवि केडी शर्मा ने यूपी पुलिस पर
व्यंग्य करते हुए पंक्ति पेश की ‘उत्तर प्रदेश की पुलिस कैसी चौबीस घंटे
में ढूंढकर लाई आजम खां की भैंसी’। बाराबंकी के कवि रामकिशोर तिवारी ने
सुनाया ‘हम तो अपने बुजुर्गों की जागीर नहीं देंगे, हम जानते हैं, तेरे
नापाक इरादे ऐ पाक तुझे हरगिज कश्मीर नहीं देंगे’।
इस मौके पर पूर्व ब्लाक
प्रमुख राजेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य अनुपम सिंह, विशाल सिंह, अरविंद
सिंह, भाजपा नेता विद्याराम वर्मा, अशोक सिंह आदि मौजूद थे।