त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को छुटपुट घटनाओं के बीच
62 फीसदी मतदान हुआ। जिलाधिकारी रमेश मिश्रा ने चुनाव शांति पूर्ण संपन्न
होने का दावा किया। तीसरे चरण में पांच ब्लाक के 545 बीडीसी तथा जिला
पंचायत सदस्य के 20 पदों के लिए मतदान हुआ है। पंचायत चुनावों के प्रथम और
द्वितीय चरण की अपेक्षा
तीसरे चरण में मतदान ज्यादा हुआ। दोनों चरणों के
आंकड़ों पर गौर करें तस्वीर साफ है कि मतदान के प्रतिशत ने पिछले दोनाें
चरणों को पीछे छोड़ दिया है। प्रथम चरण में 9 अक्तूबर को जहां करीब 61.59
फीसदी मतदान हुआ था तो द्वितीय चरण में करीब 58.04 फीसदी मतदान हुआ। जबकि
तीसरे चरण में करीब 62 फीसदी मतदान हुआ है।
तीसरे चरण का ब्लाक वार मतदान प्रतिशत
ब्लाक प्रतिशत
बावन 63.5
सुरसा 59.00
अहिरोरी 58.0
हरियावां 62.0
टडियावां 67.0
औसत मतदान - 62.00
तृतीय चरण में इस तरह हुआ मतदान
सुबह नौ बजे- 11.06 फीसदी
11 बजे- 23.6 फीसदी
एक बजे- 36.7 फीसदी
तीन बजे- 49.08 फीसदी
सायं पांच बजे तक 62.00 फीसदी