फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से भड़की आग, 20 घरों की गृहस्थी खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम तहसील के गांव मक्कूपुरवा व उम्मेदपुरवा में भी शनिवार देर रात आग ने तबाही मचा दी। उम्मेदपुरवा गांव निवासी यशोदा के घर में पड़े छप्पर में आग लग गई। आंधी में आग ने एक के बाद एक कई घरों को चपेट में ले लिया। गांव के कई घरों को आग से घिरा देख लोगों ने ट्यूबवेल चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। चार घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीण आग बुझा सके। लेकिन तब तक यशोदा, सुनील, रामचंदर, श्रीकृष्ण, रामसागर, प्रमोद, गयालाल, सुल्तान, सोहन, मनोज, शिवपाल, टीकाराम, रणधीर, प्रकाश, रामविलास, सुंदरलाल, लालाराम, गंगासागर, नंदकिशोर व अनिल आदि के घर और उनमें रखा राशन, कपड़ा व अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया सूचना देने के बाद रात में कोतवाल अमरजीत सिंह मौके पर आ गए, लेकिन दमकल मौके पर नहीं आई। एसडीएम सतेंद्र सिंह ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है। पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाई जाएगी।
गांव निवासी यशोदा ने बताया कि आग लगने से घर में रखी 12 क्विंटल सरसों, गेहूं व धान समेत कपड़े व जेवर जल गए। श्रीकृष्ण की भैंस, राम सागर की आटा चक्की का इंजन, थ्रेशर व ट्राली समेत दस हजार रुपये, गयालाल के घर में रखे 16 हजार रुपये, रामविलास की बाइक, सुल्तान के घर में रखे 60 हजार रुपये और जेवर जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें