फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाचार के लिए सम्मानित किए गए 40 शिक्षक शिक्षिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शिक्षा में नवाचार (नए प्रयोगों) के लिए शासन के निर्देश पर सोमवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी हेमंत राव ने परिषदीय विद्यालयों के 40 शिक्षकों को सम्मानित किया। चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर नवाचार के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी हेमंत राव ने बताया कि जिले में कई प्रतिभाशाली शिक्षक हैं, जो परिषदीय विद्यालयों में नए प्रयोगों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा देते हैं। इन नवाचारों की शासन स्तर पर सराहना भी की गई है। इसके चलते शासन के निर्देश पर प्रत्येक विकास खंड से दो-दो शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया है। कोथावां विकास खंड से अरविंद कुमार और सौम्या अग्रवाल को, हरपालपुर विकास खंड से कुलदीप द्विवेदी और पूनम यादव को, टड़ियावां विकास खंड से अवधेश कुमार सिंह और बीना वर्मा को, कछौना से संदीप कुमार श्रीवास्तव और रामोत्तरी देवी को, भरावन विकास खंड से शिवम शर्मा और हुमैरा खुर्शीद को, बावन विकास खंड से राजीव कुमार सिंह और निशा बाजपेई को सम्मानित किया गया है। इस तरह भरखनी विकास खंड से स्कंद वीर चौहान और मंजू गुप्ता को, संडीला विकास खंड से एहसन तकतीम और निधि को, टोडरपुर विकास खंड से मोनिका जायसवाल और संदीप कुमार शाक्य को, बेहंदर विकास खंड से कंचन और परशुराम को, बिलग्राम विकास खंड से अर्पणा, अहिरोरी विकास खंड से रविंद्र कुमार और मीनू को, माधौगंज से ममता देवी और कमल वर्मा को, पिहानी से विजया अवस्थी और कमलेश कुमार को, सुरसा से लालबहादुर गौतम और आरती श्रीवास्तव को, मल्लावां से रामसिंह और शिखा कटियार को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें