फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से नलकूप चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमलापुर चकत्ता निवासी राम नारायन (58) नलकूप विभाग में चालक था। वह वर्तमान में विकास खंड शाहाबाद के मुरीदपुर में संचालित नलकूप पर कार्यरत था। शनिवार को वह गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने की बात कहकर साइकिल से निकला था। देर रात तक वह वापस घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की। रविवार सुबह पुत्र रोहन ने राम नारायन की गुमशुदगी की सूचना दी। कुछ देर बाद कोतवाली परिसर में पुलिस कर्मियों ने बताया कि शनिवार देर शाम आंझी स्टेशन के पास रामनारायन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। उसकी साइकिल भी पास में पड़ी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें