हरदोई। लर्निंग आउटकम में अपेक्षाकृत प्रगति न हो पर बीएसए ने नगर क्षेत्र सहित छह बीईओ के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। उन्होंने सभी को तत्काल फीडिंग कराने के निर्देश दिए हैं।
बीएसए हेमंत राव ने बताया कि कक्षा चार से आठ तक के परिषदीय, बा स्कूल के बच्चों की लर्निंग आउटकम परीक्षा आठ नवंबर को हुई थी। इसके बाद शासन से निर्देश मिले कि इनके परिणामों की डाटा फीडिंग शत प्रतिशत 22 नवंबर तक करा ली जाए। लेकिन छह ब्लॉकों में अपेक्षाकृत काफी कम फीडिंग है। उन्होंने अहिरोरी, बेहंदर, बिलग्राम, सांडी, संडीला व नगर क्षेत्र के बीईओ को कड़ी चेतावनी के साथ वेतन पर रोक लगा दी है और परिणामों की फीडिंग को तत्काल पूरा कराने के निर्देश दिए हैं ताकि 25 नवंबर के बाद डैश बोर्ड पर जिले के परिणाम भी प्रदर्शित किए जा सकें।
कुल 22.5 प्रतिशत हो सकी फीडिंग
शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मानें तो अहिरोरी में पांच फीसदी, बेंहदर में जीरो, बिलग्राम में 3.90, सांडी में 5.09, संडीला में 2.49 व हरदोई नगर में जीरो प्रतिशत प्रगति हो सकी है। जिस पर शासन ने नाराजगी जताई है।