फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 13 परीक्षा केंद्रों पर 5,654 अभ्यर्थी देंगे पीसीएस प्री की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पीसीएस प्री परीक्षा के लिए जिले में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर 5,654 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा 22 दिसंबर को दो पाली में होगी। प्रशासन ने पीएसए प्री परीक्षा को शुचिता के साथ शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाने के लिए राजपत्रित अधिकारियों में से 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 13 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन

उप्र लोक सेवा आयोग ने इस बार सभी जनपदों में पीसीएस प्री की परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। हरदोई जनपद में परीक्षा के लिए 5,654 अभ्यर्थियों का आवंटन किया है। 5,654 अभ्यर्थियों की परीक्षा कराए जाने के लिए प्रशासन ने व्यवस्था जुटानी शुरू कर दी है। शासन ने परीक्षा का नोडल अधिकारी जिलाधिकारी को नामित किया है। जबकि पुलिस के नोडल अधिकारी एसपी होंगे। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने पीसीएस प्री परीक्षा को शुचिता से कराने के लिए अधिकारियों को व्यवस्था जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
बताया गया कि सिटी मजिस्ट्रेट को जोनल अधिकारी बनाया गया है। परीक्षा 22 दिसंबर को सुबह 9.30 से 11.30 बजे और दूसरी पाली में दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक होगी। सुबह की पाली के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 8.00 बजे और दूसरी पाली के लिए दोहपर 1.00 बजे रखा गया है।
विज्ञापन


पीसीएस प्री के लिए यह बनाए परीक्षा केंद्र
पीसीएस प्री की परीक्षा के लिए प्रशासन की ओर से आर्यकन्या पाठशाला इंटर कॉलेज बड़ा चौराहा, सीएसएन पीजी काॅलेज, आरआर इंटर कॉलेज में ब्लॉक ए और बी, जीजीआईसी, जीआईसी, टड़ियावां के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, श्रीवेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज, गंगा देवी इंटर कॉलेज, आर्यकन्या महाविद्यालय और स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज गौराडांडा को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें