फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से नुकसान रोकने में मददगार होगी 5.50 करोड़ की योजना : रजनी

Sat, 05 Apr 2025 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-उमरिया कैथानी में भूमि पूजन करतीं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी। संवाद
विज्ञापन

- उमरिया कैथानी के पास गर्रा नदी पर बाढ़ से कटान के सुरक्षात्मक कार्य का किया भूमि पूजन
- साढ़े पांच करोड़ रुपये की है परियोजना, 23 जून तक काम पूरा करने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गर्रा नदी में आने वाली बाढ़ से कृषि योग्य भूमि का कटान बचाने की परियोजना पर काम शुरू हो गया है। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने शनिवार को बाढ़ में होने वाले कटान से रोकने की परियोजना का भूमि पूजन किया।
साढ़े पांच करोड़ रुपये के उक्त कार्य को मंजूरी देने के लिए रजनी तिवारी ने मुख्यमंत्री येागी आदित्यनाथ और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का आभार भी जताया। कहा कि सिंचाई से समृद्धि आएगी और प्रयास है कि बाढ़ से कोई विनाश न हो।
विज्ञापन

गर्रा नदी शाहजहांपुर जनपद से होते हुए हरदोई जनपद में आती है। हरदोई जनपद के भरखनी शाहाबाद, बावन, सांडी, होते हुए बिलग्राम विकास खंड के बम्हरौली गांव के पास यह नदी गंगा में मिलती है। गर्रा के बाएं किनारे पर उमरिया कैथानी, उमरिया धनी, हसुआ, इटहना, गुरहा, दुर्गागंज और भमौली स्थित हैं। नदी में बाढ़ आने पर इन गांवों की कई सैकड़ा बीघा भूमि नदी में कट जाती है।
विज्ञापन

यहां बाढ़ से कटान रोकने के कार्य का प्रस्ताव उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने शासन में दिया था। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इस परियोजना को मंजूर किया था। अधिशासी अभियंता अखिलेश गौतम ने बताया कि यह कार्य 23 जून तक पूरा किया जाना है। इसके तहत उमरिया कैथानी में 410 मीटर लंबाई में दस स्टड और उमरिया धनी में 595 मीटर लंबाई में 16 ईसी स्पर और स्टड का निर्माण होगा। इनके बीच में तीन परत में परक्यूपाइन भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें