फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वीजा बनवाने के नाम पर 5.48 लाख ठगे, दो के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। वीजा दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला निहालगंज निवासी आरिफ खां ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि अहाता सुभान निवासी कासिब और मुंबई के बिकरौली निवासी तहरेज शेख आपस में रिश्तेदार हैं। आरिफ का कहना है कि कासिब और तहरेज वीजा बनवाने के नाम पर ठगी करते हैं। दावा किया कि वीजा बनवाने के नाम पर 11 अक्तूबर 2023 को 5.90 लाख रुपये तहरेज के खाते में ट्रांसफर किए थे।
विज्ञापन

एक महीने में वीजा न मिलने पर उसने तहरेज से बात की। तहरेज ने 14 नवंबर 2023 को 42 हजार रुपये आरिफ खां को वापस कर दिए। इसके बाद से तहरेज और कासिब ने अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिए। पूरे घटनाक्रम की शिकायत आरिफ ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा से दर्ज कराई। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि एसपी के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें