फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्द से तड़पती रही गर्भवती, नहीं पहुंची स्टाफ नर्स

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सवायजपुर (हरदोई)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर में स्वास्थ्यकर्मियों की हीला हवाली के चलते प्रसव पीड़ा से परेशान महिला रात भर तड़पती रही। सूचना के बाद भी आवास पर मौजूद स्टॉफ नर्स मौके पर नहीं पहुंची। परिजनों के कहने पर दाई ने महिला का प्रसव कराया। पूरे मामले की शिकायत एसडीएम से की गई।


मदनापुर निवासी बब्ली (21) पत्नी विनीत कुमार को प्रवस पीड़ा होने पर परिजनों ने प्रसव के लिए मंगलवार की रात सीएचसी में भर्ती कराया था। पति विनीत ने बताया कि रात में पत्नी के तेज दर्द होने पर वह स्टाफ नर्स के सीएचसी परिसर स्थित आवास पर गया, लेकिन कई बार आवाज देने के बाद भी वह बाहर नहीं निकलीं। देर रात पत्नी की तबियत ज्यादा बिगड़ी तो प्राइवेट दाई की मदद से उन्होंने पत्नी का प्रसव कराया। बताया कि प्रसव के बाद पत्नी की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इस पर भी नर्स उसकी पत्नी को देखने नहीं आई। सुबह होने पर उसने एसडीएम सवायजपुर से पूरे मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद स्टाफ नर्स भर्ती कक्ष में आईं और शिकायत करने की बात पर भला बुरा कहने लगीं। स्टाफ नर्स प्रीति ने लगाए गए आरोपों का खंडन किया है। सीएमओ डॉ. एसके रावत ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। उधर, दो अन्य प्रसूताओं के परिजनों ने भी सीएचसी प्रशासन पर आरोप लगाए हैं।

- परिजनों के कहने पर दाई ने कराया महिला का प्रसव

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें