फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से मां-बेटा झुलसे, बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम जजुआखेड़ा में खेत में सिंचाई कर रहे मां-बेटे पास में टूटे पड़े एचटी लाइन के तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से बेटे की मौत हो गई जबकि मां गंभीर रूप से झुलस गई। पास के खेत मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जजुआखेड़ा निवासी जोगेंद्र (35) पुत्र मनोहर मां निर्मला (55) के साथ शुक्रवार सुबह अपने खेत में फसल में सिंचाई करने गया था। पास में ही स्थित नेकराम के खेत में लगे ट्यूबवेल के लिए गई हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। सिंचाई के दौरान जोगेंद्र और निर्मला इस तार की चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। पड़ोस के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने लकड़ी से टूटे तार को हटाया। परिजनों को सूचना देकर जोगेंद्र और निर्मला को सीएचसी बिलग्राम ले गए। सीएचसी में जोगेंद्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जोगेंद्र के परिवार में पत्नी सरोजनी, तीन बच्चे शिमला, आदित्य और अंजली हैं। सुरसा थानाध्यक्ष संतोष तिवारी ने बताया कि नेकराम के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें