फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति गीतों पर शान से फहराया तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। 71वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। प्रभात फेरी के बाद सरकारी, गैर सरकारी भवनों एवं शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित अमर शहीदों, महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदाें के आश्रितों को सम्मानित किया। भारत विकास परिषद ने बाल कारागार में प्रेरक प्रसंगों से संबंधित पुस्तकों, फल एवं मिष्ठान का वितरण किया। आकांक्षा समिति एवं लाइनेस क्लब हरदोई के सदस्यों बाल संप्रेक्षण ग्रह में निरुद्ध बच्चों को फल एवं मिष्ठान, वस्त्र आदि वितरित किया।

जिला चिकित्सालय में रेडक्रास सोसाइटी के सदस्यों ने मरीजों को फल वितरित कर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। राजकीय इंटर कालेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट वंदिता श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश कुमार गुप्ता, वंदना त्रिवेदी आदि रहे। जिला कारागार में सेंट जेम्स के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


महाराणा महाविद्यालय में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर डॉ. नेत्रपाल सिंह, डॉ. संजीव कुमार अग्रवाल, अभिषेक सेंगर, राजेश सोनकर, डॉ. कमलेश यादव, सुधीर सिंह, डॉ. तारकेश्वर गुप्ता आदि मौजूद रहे। कन्हईपुरवा स्थित महर्षि विवेकानंद सरस्वती ज्ञान मंदिर जूनियर हाईस्कूल व विभूति नगर स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल में छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली। प्रबंधक रामप्रताप राठौर व प्रधानाचार्य एसपी राठौर ने ध्वजारोहण किया।

इस दौरान गंगा प्रसाद, गंगा राम राठौर आदि मौजूद रहे। सीएसएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार सिंह ध्वजारोहण किया। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. निर्मला यादव ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर मनोज कश्यप, डॉ. आशा मिश्रा, डॉ. मीरा रानी रावत, डॉ. रानी भटनागर, डॉ. सुमन वर्मा आदि रहीं।

श्रीबाबूराम त्रिवेदी सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने ध्वज फहराया। इस मौके पर अमन सक्सेना, अनू सिंह, दीपिका सिंह, मोहित त्रिवेदी रहे। सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान की ओर से संचालित वृद्धाश्रम में जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राकेश चंद्र त्रिवेदी ने ध्वजारोहण किया। डॉ. रामनोहर लोहिया महाविद्यालय अल्लीपुर में प्राचार्य डॉ. शशिकांत पांडेय ने ध्वजारोहण किया।

इस मौके पर प्रबंधक अतुल अग्रवाल, नरेश गोयल, शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। महर्षि विद्या मंदिर कुर्रिया के प्रधानाचार्य अवधेश प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। आदर्श शिक्षा निकेतन उच्च प्राथमिक स्कूल बिलसरी भरखनी के संस्थापक बाबा पंडित रामगोपाल अग्निहोत्री ने व डीएस पब्लिक स्कूल आशानगर के प्रधानाचार्य डॉ. निशि सिंह ने ध्वजारोहण किया। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में विनोद तिवारी ने लालकृष्ण दास और मिधिन के साथ ध्वजारोहण किया।

आर्य समाज मंदिर में प्रशासक राजीव रंजन मिश्र ने डाक्टर बीडी शुक्ला, सीमा मिश्रा, सुयश बाजपेई, अरूणेश बाजपेई, मनीष मिश्र, संजय सिंह गुड्डू की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। एमएन खान फाउंडेशन के संस्थापक मो. नसीम, प्रबंधक आमिर व अवध बिहारी मिश्रा ने ध्वजारोहण कर फल बांटे। कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजीव सिंह लोध, निर्वतमान जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर शशि भूषण शुक्ला, सुखसागर मिश्र, प्रेम प्रकाश वर्मा, विमलेश आदि मौजूद रहे।

डीएम ने साइकिल रेस को दिखाई झंडी
हरदोई। साइकिल रेस को जिलाधिकारी ने कंपनी बाग स्थित शहीद स्मारक गेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहीद स्मृति साइकिल रेस नगर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरकर विकास खंड सांडी होते हुए लगभग 45 किमी का सफर तय कर शहीद स्मारक सेमरिया में समाप्त हुई। शहीद स्मारक सेमरिया समिति के मंत्री अभय शंकर गौड़ ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रेस में सीनियर वर्ग में अशोक कुमार, हिमांशु कुमार, संदीप कुमार, जूनियर वर्ग के श्यामजी शुक्ला, संजीव कुमार, प्रवीण कुमार सिंह ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। विधायक सवायजपुर मानवेंद्र सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
हरदोई। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उप क्रीड़ाधिकारी पूनम लता राज ने क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में भोपाल सिंह, अनुज, जुगल कुमार किशोर, राहुल तिवारी, नमन पाठक, नीरज यादव, जूनियर वर्ग में शोभित कश्यप, हर्षित अवस्थी, अभिषेक, कुलदीप, अनिमेष, बालिका वर्ग में एलिस वर्मा, निधि दीक्षित, राशनी, दीक्षा कश्यप, दिव्या भारती आदि विजयी रही। उप क्रीडाधिकारी ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में अब्दुल हफीज, मयंक आनंद, प्रवीण मिश्रा, सूर्य प्रताप सिंह, कुलदीप सोनी, धर्मवीर सिंह, विजय यादव, रिषी गुप्ता व सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण
-स्कूलों में बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें