फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सिक्योरिटी गार्ड की रीढ़ की हड़्डी के पास फंसे मिले 51 छर्रे, गोली लगने से गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के तिलकपुरवा में संदिग्ध हालात में मृत मिले सिक्योरिटी गार्ड के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया गया। पैनल और वीडियोग्राफी के बीच हुए पोस्टमार्टम में पेट में गाेली लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि मृतक की रीढ़ की हड़डी के पास 51 छर्रे फंसे मिले हैं। गोली लगने से रीढ़ की हड़डी टूटने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन

तिलकपुरवा निवासी अमरेश सिंह (40) दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। परिवार में होने वाले एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए वह परिवार समेत गांव आए थे। शुक्रवार सुबह वह अपने कमरे में मृत पड़े मिले थे। पास ही उनकी लाइसेंसी बंदूक भी रखी थी। उनके परिजनों ने फायर की आवाज आने की बात से इनकार किया था। खास बात यह है कि परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी भी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
परिजन हादसे में घायल होने के कारण आई चोटों से मौत होने की बात कह रहे थे। वहीं पुलिस का दावा था कि गोली लगने से अमरेश की मौत हुई है। इसके बाद परिजनों ने गोली मारकर खुदकुशी किए जाने की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम में स्पष्ट हो गया है कि गोली लगने से ही अमरेश की मौत हुई है। पेट में लगी लगी गोली के 51 छर्रे रीढ़ की हड्डी के पास फंसे मिले हैं। थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि अभीकुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। परिजन घटना को क्यूं छिपा रहे थे और गलत जानकारी क्यूं दे रहे थे, की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें