फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मार्गों की मरम्मत और पुलिया पर काम के लिए 50.74 लाख मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शासन ने चल रहे मार्गों और पुलिया के कामों को पूरा कराए जाने के लिए रुपये दिए हैं। एक पुलिया पर पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक काम के साथ ही छह मार्गों की विशेष मरम्मत के लिए 50.74 लाख रुपये दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से इन कामों को कराया जा रहा है। इन कामों के पूरा होने से आवागमन में लोगों को आसानी की उम्मीद है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड और निर्माण खंड एक के माध्यम से मार्गों की मरम्मत और पुलिया को बनवाया जा रहा है। इन कामों को कराए जाने के लिए शासन ने स्वीकृति के समय ही पहली किस्त में बड़ी मात्रा में रुपये दे दिए थे। पहली किस्त के रुपये मिलने से विभाग ने काम शुरू करा दिया था। इससे अब दूसरी किस्त के रुपये मिलने से काम जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है।
इन कामों के लिए दूसरी किस्त में मिले रुपये
पीडब्ल्यूडी के माध्यम से कराए जा रहे कार्यों में जिले के सात कामों के लिए शासन ने दूसरी किस्त में रुपये दिए हैं। इसमें शाहाबाद-पाली-सैदपुर मार्ग से दरियापुल बलभद्र से खेमपुर गुटरामऊ कछेलिया शंकरपुरवा अटवा से खनिगवां खुर्द तक करीब छह किलोमीटर में मरम्मत काम के लिए 2.78 लाख रुपये दिए हैं। ऐसे ही सवायजपुर से मदनापुर संपर्क मार्ग पर चार किलोमीटर में मरम्मत कार्य के लिए 20.07 लाख रुपये, पिहानी से करावां मार्ग से सहिजना संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत के लिए 3.84 लाख रुपये, कहारकोला संपर्क मार्ग लघु सेतु पर पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक काम के लिए 17.27 लाख रुपये, छितरामऊ से जनियामऊ मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर आरसीसी पुलिया के लिए 2.46 लाख रुपये और गोंडाराव से कटका संपर्क मार्ग पर तीन किलोमीटर में मरम्मत के लिए 2.02 लाख रुपये दे दिए हैं। इन कामों के लिए पहली किस्त में रुपये मिल चुके हैं।
विज्ञापन

वर्जन
स्वीकृति के साथ ही कामों को कराए जाने की प्रक्रिया को पूरा कराते हुए काम शुरू करा दिए गए थे। इससे यह सभी काम पूरे होने की कगार पर है। पहली किस्त के रुपये खर्च हो जाने पर दूसरी किस्त के रुपये की मांग की गई थी। शासन से दूसरी किस्त के रुपये मिलने की जानकारी है। इससे काम को जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा। -मुरलीधर गंगवार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें