फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चौदह करोड़ से 50 माध्यमिक स्कूलों का हो रहा कायाकल्प

Fri, 17 Jan 2025 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
खसरौल में बना राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज।   - फोटो : खसरौल में बना राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज।
विज्ञापन
फोटो-18-राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज खसरौल। संवाद
विज्ञापन

- पहली किस्त के 6.99 करोड़ रुपये से काम शुरू, मॉडल इंटर कॉलेज के साथ राजकीय माध्यमिक विद्यालय चयनित
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ सुविधा और सहूलियत उपलब्ध कराने की दिशा में भी तेजी से काम कराया जा रहा है। 50 माध्यमिक राजकीय विद्यालयों की करीब 14.00 करोड़ रुपये से सूरत-सीरत बदली जा रही है। शासन की ओर से मिले 6.99 करोड़ से काम कराया जा रहा है। विद्यालयों में काम पूरा होने पर विद्यार्थियों को सुविधा-सहूलियत मिलने लगेंगी।
राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को सुविधा-सहूलियत दिए जाने के लिए सात राजकीय इंटर कॉलेजों के साथ ही 50 और राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में काम कराया जा रहा है। प्रोजेक्ट अलंकार में इन विद्यालयों का चयन वर्ष में 2023-24 में किया गया है। चयनित विद्यालयों में स्वच्छ पाइप पेजयल आपूर्ति, अतिरिक्त कक्षा कक्ष और बहुउद्देशीय हॉल आदि के काम कराए जाने हैं।
विज्ञापन

50 विद्यालयों में काम कराने के लिए शासन ने 13,98,82,000 रुपये की स्वीकृति दी है। शासन ने 6,99,43,000 रुपये दे भी दिए हैं। काम कराए जाने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था के तौर पर सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेस जल निगम) को काम सौंपा गया है। कार्यदायी संस्था की ओर से 6,99,43,000 रुपये काम कराए जा रहे हैं। दी गई रिपोर्ट में पहली किस्त के रुपये से शत-प्रतिशत काम करा लिया गया है। दूसरी किस्त के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाना है।
विज्ञापन


-
राजकीय मॉडल विद्यालयों में कराए जाने वाले कामों की समीक्षा की जा रही है। पहली किस्त से काम करीब-करीब पूरा कराए जाने की रिपोर्ट मिली है। काम गुणवत्तापरक कराए जाने के निर्देश सीएंडडीएस के अभियंताओं को दिए गए हैँ। पहली किस्त के काम की जांच के बाद दूसरी किस्त के लिए शासन को मांग पत्र भिजवाया जाएगा। ताकि काम समय से पूरा कराया।-मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें