फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मलिन बस्तियों से कोरोना की जांच को लिए 50 नमूने

विज्ञापन
फोटो-21- काजी सराय स्थित मलिनबस्ती में नमूना लेते वैन सवार स्वास्थ्य कर्मी और मौजूद डिपटी सीएमओ। स? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना की रेंडम सैंपलिंग के लिए लगाई गई मोबाइल वैन से डिप्टी सीएमओ डा. प्रशांत रंजन की निगरानी में शनिवार को जनपद के अलग-अलग मलिन बस्तियों में रहने वाले 50 लोगों के नमूने जांच को लिए गए। इनकी रिपोर्ट दो दिन में आने की संभावना है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद के निर्देश पर जिले में कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग शुरू की गई है। शुक्रवार को ाजकीय संप्रेक्षण गृह और वृद्धाश्रम में रहने वाले 39 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। डिप्टी सीएमओ डा. प्रशांत रंजन के मुताबिक शनिवार को पाली कस्बे के काजी सराय में स्थित दो मलिन बस्तियों के 20 लोगों की, हरदोई शहर के खजांची टोला स्थित मलिन बस्ती, इदरीशगंज स्थित मलिन बस्ती और महर्षि वाल्मीकि नगर से भी 10-10 लोगों के नमूने लेकर कोरोना की जांच के लिए भेजे गए हैं। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि 15 जून को वेंडर, डिलीवरी ब्वाय और ढाबे पर काम करने वालों का नमूना लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें