फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 करोड़ 80 लाख रुपये से ककरघटा में बनेगा मिनी स्टेडियम

विज्ञापन
फोटो- 20-मिनी स्टेडियम का शिलान्यास करतीं विधायक रजनी तिवारी साथ में शाहाबाद ब्लाक प्रमुख रोली गु? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद प्रतिभा निखारने के लिए युवा कल्याण विभाग ककरघटा में मिनी स्टेडियम बनाएगा। क्षेत्रीय विधायक रजनी तिवारी ने सोमवार को निर्माण कार्य का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। स्टेडियम के निर्माण पर चार करोड़ 80 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम के भूमि पूजन और शिलान्यास के बाद शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी ने कहा कि गांवों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए संसाधनों की कमी आड़े न आए इसलिए स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। विधायक ने कहा कि बदलते दौर में खेलकूद में कैरियर बनाने की असीम संभावनाएं हैं। हर किसी के अंदर प्रतिभा होती है और इसे निखारने की जरूरत होती है।
कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक बलजीत स्वरूप से विधायक ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। निर्धारित अवधि में कार्य भी पूरा करा लिया जाए। भूमि पूजन और शिलान्यास के मौके पर ककरघटा प्रधान के पति रंजीत सिंह, शाहाबाद की ब्लाक प्रमुख रोली गुप्ता, टोडरपुर के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्याम बाबू त्रिवेदी, मनोज मिश्रा, गोविंद पाठक, सर्वेश सिंह, पुतन्ने सिंह, अरुणेश मिश्रा, सुधीर सिंह, विकास मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक वर्ष में पूरा होना है निर्माण
यूपी पीसीएल के परियोजना प्रबंधक बलजीत स्वरूप ने बताया कि मिनी स्टेडियम का निर्माण चार करोड़ 80 लाख 9 हजार रुपये से होना है। शासन ने इसके लिए एक करोड़ रुपये का बजट अवमुक्त कर दिया है। एक वर्ष में निर्माण कार्य पूरा कराना है। अगर बजट मिलने में आगे कोई समस्या नहीं हुई तो निर्धारित अवधि में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
8800 वर्गमीटर में बनेगा मिनी स्टेडियम
यूपी पीसीएल के परियोजना प्रबंधक के मुताबिक 8 हजार आठ सौ वर्गमीटर में मिनी स्टेडियम का निर्माण होगा। यहां बैडमिंटन, वॉलीबाल, फुटबाल, कबड्डी, खो खो खेलने का इंतजाम होगा। इसके अलावा रनिंग ट्रैक भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें