फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 50 किसानों को मिले उर्द, मूंग, मूंगफली के मिनीकिट, 20 को प्रशस्ति पत्र

विज्ञापन
फोटो 17: गांधी भवन में सम्मानित किए गए किसानों के साथ डीडीएजी एसके पांडेय, सीवीओ डॉ. एके सिंह व
विज्ञापन
हरदोई। सरकार के नौ साल पूरे होने पर बृहस्पतिवार को 50 किसानों को उर्द, मूंग और मूंगफली बीज के निशुल्क मिनीकिट दिए गए। वहीं 20 किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गांधी भवन में हुए कार्यक्रम में किसान अशोक कुमार, राजकुमार, उदयवीर, सतीश, नरेश चंद्र, आशाराम, शिशुपाल, मायाराम, रामसेवक, शैलेंद्र, मनोज, राजाराम, विनोद कुमार, योगेंद्र व प्रमोद आदि 50 किसानों को बीज के मिनी किट दिए गए। वहीं, बाबूराम, श्यामकुमार, रविकांत मिश्रा, अंकित मिश्रा, नेहा, शारदा, छोटी बिटिया, महेंद्र, राजकुमार आदि 20 किसानों को प्रशस्ति पत्र दिए गए।
उप कृषि निदेशक सतीश कुमार पांडेय ने विभाग और सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। कहा कि नौ साल में पीएम किसान में 2,600 करोड़ रुपये किसानों को मिले हैं। ऋण मोचन में 1,22,850 किसानों के 6,92,61,47,000 रुपए बैंक कर्ज के माफ किए गए। किसानों से कहा कि वह योजनाओं के लाभ के लिए फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं। अभियान में अब तक 5,86,032 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनवाई गई है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने पशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि सरकार की मंशा खेती के साथ ही पशुपालन से किसानों की आमदनी बढ़ाने की है। इससे दूध उत्पादन होगा। उन्होंने अनुदान पर बकरी पालन योजना के लिए किसानों को प्रेरित किया। डीएचओ सुभाष चंद्र ने उद्यान विभाग की योजना की जानकारी दी। संचालन एसडीओ विनीत मिश्रा ने किया। बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें