फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 सेक्टर में बांट 5 टीमें कराएंगी चकबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र को 30 सेक्टर में बांट पांच टीमें कराएंगी चकबंदी
विज्ञापन

- सुरसा थाने पर चकबंदी अधिकारियों के साथ किसानों की हुई बैठक
- शुक्रवार को किसानों के विरोध पर भैनामऊ में रोकी गई थी चकबंदी
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौली। सुरसा विकास खंड के ग्राम भैनामाऊ के क्षेत्र 30 सेक्टरों में बांट जल्द ही चकबंदी प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। पांच टीमों का गठन भी किया गया हैं। जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त टीमें भी लगाई जा सकतीं हैं। यह बात एसओसी बीएन उपाध्याय ने कही।
विज्ञापन

किसानों के विरोध के बाद रुकी चकबंदी प्रक्रिया को शुरू कराने के लिए शनिवार को थाने में बैठक का आयोजन हुआ जिसमें एसओसी बीएन उपाध्याय ने किसानों से बात की। किसानों ने बताया कि वह लोग चकबंदी के खिलाफ नहीं हैं लेकिन चकबंदी जिस समय पर हो रही है उसके खिलाफ हैं। किसानों की धान की पौध तैयार है खेतों में लगने के लिए और इस समय पर जब चकबंदी करेंगे तो किसानों को धान की फसल की हानि हो सकती है। जिससे किसानों के आगे भुखमरी की समस्या हो जाएगी। इसलिए चकबंदी कुछ समय के आगे बढ़ा दी जाए। इस पर एसओसी और नायाब तहसीलदार चकबंदी अनिल कुमार यादव ने किसानों को आश्वस्त किया कि विभाग ने सभी की समस्याओं को ही ध्यान में रखकर पांच टीमें बनाई हैं। प्रत्येक टीम को छह सेक्टर आवंटित किए गए हैं जिससे जल्दी चकबंदी हो जाए। वह लोग अपने नए नंबर पर फसल बो सकेंगे। इस पर किसान थोड़ा संतुष्ट नजर आए। जिसके बाद चकबंदी जल्द शुरू करने की बात कही गई। सीओ सत्यप्रकाश चौबे, सुरसा प्रभारी राजकरन शर्मा, कानूनगो संजीवन लाल और क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें