फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की सख्ती से प्रदर्शन को नहीं निकल पाए कांग्रेसी

विज्ञापन
फोटो-1-नघेटा रोड पर कांग्रेस कार्यालय में तैनात पुलिस फोर्स। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
फोटो 1- नघेटा रोड पर कांग्रेस कार्यालय में तैनात पुलिस फोर्स। संवाद
विज्ञापन

फोटो 2- कार्यालय में मौन प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाधिकारी। संवाद
पुलिस की सख्ती से प्रदर्शन को नहीं निकल पाए कांग्रेसी
- प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई को तिकुनिया पार्क में मौन प्रदर्शन की थी तैयारी
- कार्यालय में ही की गई घेराबंदी, जिलाध्यक्ष बोले, भाजपा सरकार खौफजदा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर तिकुनिया पार्क में मौन प्रदर्शन की तैयारी में जुटे कांग्रेसियों को शनिवार को पुलिस ने राजीव भवन स्थित पार्टी कार्यालय में ही रोक दिया। मजबूरी में कांग्रेसियों ने वहीं बैठकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मौन प्रदर्शन पर भी कड़ी निगरानी बताती है कि कांग्रेस से भाजपा सरकार किस तरह खौफजदा है।
विज्ञापन

मौन प्रदर्शन के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि योगी सरकार गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है। कांग्रेस के सेवा कार्यों से घबराई सरकार पुलिस के दम पर आवाज दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन ये अब संभव नहीं है। कहा कि न्याय मांगने की आवाज को दबाने के लिए पुलिस द्वारा सरकार के इशारे पर कार्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यालय पर सभी पदाधिकारियों के एकत्र होने के बाद तिकुनिया पार्क जाना प्रस्तावित था लेकिन पुलिस ने सुबह से ही कार्यालय में डेरा डाल लिया और पदाधिकारियों को बाहर जाने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा भी लगभग 11 हजार श्रमिकों, मजदूरों, गरीबों को महारसोई से भोजन के पैकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर जमील अहमद अंसारी, अनुपम दीक्षित, डॉ. अजीमुश्शान सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

फोटो-2-कार्यालय में मौन प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाधिकारी। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें