फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चांदबेहटा निवासी अनिल (26) पुत्र राम प्रसाद गुरुवार को पत्नी रेखा (24), भाई अक्षय (19) व बेटी अनन्या (4), बेटा आशुतोष (7) के साथ कासिमपुर के ग्राम घुघेरा निवासी साले विकास की देवाई में शामिल होने गया था।
विज्ञापन

देवाई में शामिल होने के बाद वह सभी के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था, रास्ते में संडीला बेनीगंज मार्ग पर ग्राम जामू के निकट उसकी बाइक में वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पांचों लोग घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी चलाते वक्त अनिल ने हेलमेट नहीं लगा रखा था, जिससे उसके सिर में चोट आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें