हरदोई। पंचायत चुनाव में पुनरीक्षण कार्य का लेखाजोखा 5 नवंबर तक तहसीलों में जमा करने के निर्देश बीएलओ को दिए गए हैं। बीएलओ 1500 या उससे बड़ी मतदाता वाली ग्राम पंचायतों का विवरण पहले जमा करेंगे।
अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने सभी एसडीएम को बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर जिले की 1306 ग्राम पंचायतों में नामावलियों के पुनरीक्षण का कार्य एक अक्तूबर से चल रहा है। परिवर्धन, संशोधन व विलोपन कार्य का लेखाजोखा तीन प्रतियों में तहसील मुख्यालय पर जमा करना होगा। एडीएम ने बताया कि मूल प्रति व कार्बन की दूसरी प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत में एवं तीसरी प्रति तहसील मुख्यालय पर सुरक्षित रखी जाएगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि एडीएम के निर्देशों को पांचों उपजिलाधिकारियों को भेज दिए गए हैं।