फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त मिलेगा 5 किलो चावल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लॉकडाउन के दौरान गरीब और जरूरतमंदों को राशन के लिए परेशान न होना पड़े इसके लिए अंत्योदय व पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पांच किलो प्रति यूनिट के हिसाब से चावल मुफ्त वितरित किया जाएगा। डीएसओ संजय कुमार पांडे ने बताया कि योजना के तहत 15 अप्रैल से राशन का वितरण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव को 25 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में गरीबों को परेशानी से बचाने को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के क्रियान्वयन की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
डीएसओ संजय कुमार पांडे ने बताया कि योजना के तहत अंत्योदय व पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों को कार्ड में दर्ज प्रति यूनिट के हिसाब से 5-5 किलो चावल निशुल्क मुहैया कराया जाएगा। डीएसओ ने बताया कि सामान्य राशन वितरण 12 अप्रैल तक चलेगा, इसके बाद 15 से नियमानुसार कार्डधारकों को चावल का वितरण किया जाएगा। डीएसओ ने बताया कि वितरण तय तिथि से शुरू कराया जा सके, इसके लिए 13 अप्रैल तक राशन की दुकान पर चावल पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

12 को प्रॉक्सी के आधार पर राशन वितरण होगा
डीएसओ संजय कुमार पांडे ने बताया कि एक अप्रैल से अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को नियमानुसार राशन का वितरण कराया जा रहा है। वितरण ई-पॉस मशीन के जरिये कराया जा रहा है। जिन लोगों को अंगूठा निशान प्रमाणीकरण न होने पर राशन नहीं मिल पा रहा है, उन्हें संबंधित कोटे की दुकानों पर 12 अप्रैल को प्रॉक्सी (दोबारा अंगूठे का निशान लेकर) के आधार पर राशन का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें