हरदोई। बकायेदारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बिजली विभाग ने शुक्रवार को 45 बिजली कनेक्शन काट दिए गए, जबकि 12 बकायेदारों ने साढ़े तीन लाख रुपये अदा कर खुद को परेशानियों से बचा लिया।
विज्ञापन
बिजली बिल अदा न करने वालों के खिलाफ इन दिनों विभागीय अभियंता अभियान चला रहे हैं। दस हजार रुपये से अधिक के बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। शुक्रवार को रेलवेगंज और आवास विकास कालोनी में अवर अभियंता दिनेश यादव के नेतृत्व में तो आशानगर और चरौली में रजनीकांत रावत के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।
मन्नापुरवा और चांदबेहटा में अवर अभियंता आलोक रावत और सराय थोक व गुरगुज्जा में अवर अभियंता प्रभात, सिनेमा रोड और धर्मशाला रोड पर अवर अभियंता सौरभ अवस्थी व महोलिया में अवर अभियंता पंकज जायसवाल के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।