फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ब्लाक में खोले जाएंगे वृहद गो संरक्षण केंद्र

विज्ञापन
फोटो-12-मरसा में निर्माणाधीन वृहद गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण करतीं सीडीओ आकांक्षा राना। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। किसानों को छुट्टा मवेशियों से निजात दिलाने के लिए जिले के हर ब्लाक में वृहद गो संरक्षण केंद्र खोले जाएंगे। प्रत्येक गो संरक्षण केंद्र में 200 मवेशी रखे जाएंगे। एक करोड़ 20 लाख रुपये से बनने वाला गो संरक्षण केंद्र दो हेक्टेयर में बनेगा। डीएम ने जिले की पांचों तहसीलों के एसडीएम को गो संरक्षण केंद्र के लिए जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर हो या गांव हर जगह छुट्टा मवेशियों की भरमार है। छुट्टा मवेशियों से फसल बचाने के लिए किसानों को दिन-रात फसलों की रखवाली करनी पड़ती है। इसके अलावा सड़कों पर मवेशियों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी होती हैं।
छुट्टा मवेशियों को रखने के लिए गोशालाओं का निर्माण अलग-अलग स्थानों पर कराया गया, बावजूद इसके समस्या बनी हुई है। अब इस समस्या का समाधान करने के उद्देश्य से प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक वृहद गो संरक्षण केंद्र खोले जाने की योजना बनाई गई है। इस हिसाब से पूरे जिले में 19 वृहद गो संरक्षण केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन

शासन स्तर से निर्देश मिलने के बाद डीएम अविनाश कुमार ने जिले की पांचों तहसीलों के एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले विकास खंडों में गो संरक्षण केंद्र का निर्माण कराने के लिए दो-दो हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। एसडीएम भी अभिलेखों को खंगाल रहे हैं। साथ ही लेखपालों से भी गो संरक्षण केंद्र का निर्माण कराए जाने के उद्देश्य से भूमि की उपलब्धता का पता लगा रहे हैं।
जिले में चल रहे दो गो संरक्षण केंद्र
मौजूदा समय में जिले में दो वृहद गो संरक्षण केंद्र हैं। इनमें एक मल्लावां विकास खंड के ग्राम तेंदुआ में और दूसरा भरखनी विकास खंड के ग्राम भाहपुर सपहा में है। इसके अलावा सुरसा विकास खंड के ग्राम मरसा और बेंहदर विकास खंड के ग्राम बेंहदर खुर्द में गो संरक्षण केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है। एक वृहद गो संरक्षण केंद्र की लागत एक करोड़ 20 लाख रुपये है।
गो संरक्षण केंद्र में ये होंगी व्यवस्थाएं
वृहद गो संरक्षण केंद्र में 200 मवेशियों को रखने की क्षमता होती है। परिसर में ही तालाब की खुदाई कराई जाती है। सोलर लाइट की व्यवस्था, विद्युत चलित सबमर्सिबल पंप की व्यवस्था भी रहती है। मवेशियों के लिए टिनशेड होता है। इसके अलावा एक वर्किंग शेड का भी निर्माण कराया जाता है। भूसा रखने के लिए कोठार का निर्माण भी होता है।
ग्रामीण इलाकों में चल रहीं 108 गोशालाएं
पशु चिकित्सा विभाग से जुड़े अधिकारियों का दावा है कि ग्रामीण इलाकों में 108 गोशालाओं का संचालन किया जा रहा है। विभागीय दावे के मुताबिक इन सभी को अस्थायी पशु आश्रय स्थल कहा जाता है। मौजूदा समय में इनमें 14,277 मवेशी हैं। इनमें से 3137 को विभिन्न किसानों को गोद भी दिया जा चुका है। निजी क्षेत्र की पांच गोशालाओं में भी 1088 मवेशी हैं। जिले में छुट्टा मवेशियों की संख्या लगभग 22,300 है।
सभी ब्लॉकों में एक-एक वृहद गो संरक्षण केंद्र खोले जाने का प्रस्ताव है। डीएम ने भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। भूमि मिलते ही शासन को प्रस्ताव भेज दिया जाएगा।-डॉ. जेएन पांडेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें