फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे....

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रंगों का पर्व होली जिले में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। साथ होलिका दहन के साथ गुरुवार सुबह लोगों ने पूजन किया। इसके बाद बड़े ही हर्षोल्लास के साथ लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर त्योहार की बधाई दीं। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया व पानी के रंगों से भी सराबोर किया।
विज्ञापन

बुधवार रात जगह-जगह होलिका दहन किया गया। होलिका पूजन कर लोग होली की आग लेकर घर पहुंचे जहां महिलाओं ने भी पूजन कर घर परिवार में सुख समृद्धि व शांति की प्रार्थना की। पूजन के बाद छोटों ने अपने बड़े से सुखी व निरोगी रहने का आशीर्वाद लिया। शहर में कई स्थानों पर लोगों ने गीत संगीत का आयोजन कर जमकर ठुमके लगाए। साथ ही एक दूसरे को अबीर व गुलाल लगाकर व गले मिल कर होली की बधाइयां दी। शहर के वैटगंज, बोर्डिंग हाउस, बाबा मंदिर चौराहा, सिनेमा चौराहा, रेलवेगंज, पिहानी चुंगी, अशराफ टोला, बिलग्राम चुंगी, बड़ा चौराहा, नुमाइश चौराहा समेत तमाम स्थानों पर लोगों ने आयोजन कर रंगों से सराबोर होकर जमकर लुत्फ उठाया। शहर के मोहल्ला सरायथोक पूर्वी में मटकी फोड़ कर युवाओं ने रंगों का पर्व धूमधाम से मनाया।

होली के दिन रंगों के दौरान शहर में एक बार फिर से कपड़ा फाड़ होली का ट्रेंड युवाओं के बीच देखा गया। शहर के सिनेमा और नुमाइश सहित कई चौराहों पर युवाओं ने एक दूसरे के कपड़े फाड़कर होली के रंग लगाए। शराब पर पाबंदी के बाद भी गुरुवार को रंग खेलने के दौरान लोगों तक शराब ने पहुंच बना ही ली। अधिकांश जगहों पर खुलेआम शराब का सेवन होते पाया गया। हालांकि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी आलोक प्रियदर्शी समेत फोर्स पूरे जिले के भ्रमण पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें