फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और कल है मौका, आवेदन करें बने मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। यदि आप मतदाता बनना चाहते हैं तो निर्वाचन आयोग द्वारा फिर आपको ये मौका दिया जा रहा है। पुनरीक्षण कार्यक्रम में मतदाता बनने से वंचित रहे लोगों के लिए जिले के सभी 3431 बूथों पर 23 और 24 फरवरी को विशेष मतदाता शिविर लगाए जाएंगे। इसमें आवेदन कर आप वोटरों की लिस्ट में नाम जुड़वा और संशोधित करवा सकते हैं।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि अंतिम प्रकाशित नामावली के साथ बूथ लेवल अधिकारी संबंधित पोलिंग स्टेशनों पर मौजूद रहेंगे। मतदाता अपने नाम की जांच कर सकेंगे। कैंप के दौरान सार्वजनिक रूप से निर्वाचक नामावली को पढ़कर सुनाया जाएगा। बीएलओ के पास फार्म 6, 7, 8 व 8 क उपलब्ध रहेंगे।

सात मार्च तक होगा निस्तारण
हरदोई। अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि कैंपों में प्राप्त आवेदनों का निस्तारण प्रत्येक दशा में सात मार्च तक कर लिया जाएगा। बीएलओ संबंधित फार्मों का तुरंत भौतिक सत्यापन पूर्ण कर तत्काल निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को रिपोर्ट उपलब्ध करा दें। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा प्राप्त कैंप दिवसों के आवेदन फार्मों पर नियम प्रक्रिया अपनाकर कार्रवाई 11 दिन में पूर्ण कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह फार्म भरने होंगे
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फार्म 6
सूची में नाम हटाने के लिए फार्म 7
सूचना संशोधित करने के लिए फार्म 8
एक ही विधानसभा क्षेत्र में बूथ बदलने के लिए फार्म 8 क

अभी विधानसभावार इतने हैं वोटर
विधानसभा क्षेत्र मतदाता
सवायजपुर 390388
शाहाबाद 348624
हरदोई 401533
गोपामऊ 333126
सांडी 320473
बिलग्राम-मल्लावां 362523
बालामऊ 348019
संडीला 336821
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें