फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण दल पकड़ेगा मांगुर मछलियों का स्टाक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मांगुर प्रजाति की मछलियों और मत्स्य बीज के स्टॉक को तत्काल नष्ट करें। ऐसा न होने पर निरीक्षण दल प्रतिबंधित थाई मांगुर प्रजाति की मछलियों और मत्स्य बीज को नष्ट करेगा। इस पर खर्च हुई राशि मत्स्य पालक से वसूली जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण नई दिल्ली के निर्देश पर थाई मांगुर मत्स्य प्रजाति के पालन, मत्स्य बीज उत्पादन एवं संचय को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। शोध में पता चला है कि इस मछली में रोगवाहक विषाणु होते हैं। निरीक्षण के लिए गठित दल में संबंधित तहसील के एसडीएम, उनके द्वारा नामित अधिकारी शामिल होंगे। इसके साथ ही सहायक निदेशक मत्स्य आदि भी टीम में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें