फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब पीने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुल्लही में कच्ची शराब पीने के बाद एक युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई ने गांव के ही कुछ लोगों पर जबरन ज्यादा शराब पिलाने का आरोप लगाया है।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुल्लही निवासी अवधेश (25) शराब पीने का लती था। शनिवार शाम गांव के ही कुछ लोगों के घर पर बैठकर अवधेश ने कच्ची शराब पी थी। घर पहुंचने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर आनन-फानन पिहानी सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने अवधेश की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने अवधेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार दोपहर बाद अवधेश की हालत बिगड़ने लगी, इस पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उसे लखनऊ ले जाने का इंतजाम कर रहे थे, लेकिन तभी अवधेश ने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई धनीराम ने गांव के ही कुछ लोगों पर अवधेश को जबरन शराब पिलाने का आरोप लगाया। धनीराम की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पिहानी के प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। परिजनों की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


मासूम के सिर से उठा पिता का साया
कच्ची शराब ने मासूम के सिर से बाप का साया छीन लिया। अवधेश के परिवार में पत्नी मोनी के अलावा तीन साल का बेटा पुष्पेंद्र है। पोस्टमार्टम हाउस पर बिलखते हुए मोनी यही कह रही थी शराब के लती अवधेश जरूर थे लेकिन अपने बेटे की परवरिश में कोई कसर नहीं छोड़ते थे। अवधेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन


कुल्लही के कई घरों में होता कच्ची शराब का कारोबार
कोतवाली पुलिस शराब के अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। अवधेश के परिजनों की मानें तो गांव में कई घरों में कच्ची शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर होता है। इसकी जानकारी भी कई बार पुलिस को दी गई। पुलिस के इस ओर ध्यान न देने के कारण अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद हो गए। पिहानी कोतवाल श्यामबाबू शुक्ला का कहना है कि शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जाता है।

- कच्ची शराब पीने से युवक की मौत
- हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में कराया गया था भर्ती
- उपचार के दौरान हो गई मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें