फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की टीम में 40 को कार्यकर्ताओं को स्थान

Sat, 07 May 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
बीजेपी
विज्ञापन
हरदोई । भाजपा की बैठक में विशेष रूप से मौजूद क्षेत्रीय संगठन मंत्री अशोक तिवारी ने बूथ स्तर कमेटियों का शत प्रतिशत गठन करने पर जोर दिया । इस मौके पर भाजपा की जिला टीम के लिए 40 लोगों के नाम तय करने के साथ ही अध्यक्ष विहीन भाजपा मंडलों के लिए तीन- तीन लोगों के नाम प्रदेश कार्यालय को भेजने पर सहमति दी गई। संगठन मंत्री ने एकता, अनुशासन और सद्भाव पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी गांवों से लेकर नगरों तक केन्द्र सरकार की उपलब्धियां बताएं ।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए किसान एवं गरीब, मजदूर के हितों के लिए कार्यों को प्रचारित करने के साथ लोगों को उसका लाभ लेने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया । जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि 29 मई को हरदोई होकर बरेली जाने के प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर सभी कार्यकर्ता तैयारियां कर रहे है। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर पूरा जिले में भाजपा मय माहौल बनाया जाएगा । बैठक में पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, विद्याराम वर्मा, माघवेन्द्र प्रताप सिंह, अखिलेश पाठक, अजीत सिंह, अरविंद शुक्ला, रामचंद्र राजपूत,  देवदत्त पांडेय, गंगाराम राठौर, विशुन दयाल, रणवीर सिंह, सुशील गुप्ता,  डा. अनुज गुप्ता, कर्मवीर सिंह, सुभाष पांडेय, श्रीकृष्ण गुप्ता, राजेन्द्र मिश्रा,  संदीप सिंह, गंगेश पाठक, सर्वेश जनसेवा,  सूरज सोमवंशी, राजकुमार, शैलेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें