फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 40 किलोग्राम मिठाई नष्ट कराई, नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
= प्रतिष्ठान में गंदगी के लिए संचालक को नोटिस दिया
विज्ञापन

हरदोई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने दिवाली के त्योहार पर खाद्य पदार्थों की जांच का अभियान चलाया है। टीम ने संडीला के राकेश स्वीट्स का निरीक्षण किया। करीब 40 किलोग्राम बासी मिठाई को नष्ट कराया। इसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई है। वहीं मिठाई सहित खोवा और दूध के नमूने लिए है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त कुमार गुंजन ने बताया कि मिलावटखोरी और मानकों के उल्लंघन पर प्रतिष्ठान संचालकों पर कार्रवाई भी की जा रही है। बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने संडीला के राकेश स्वीट्स पर निरीक्षण किया। प्रतिष्ठान में बड़ी मात्रा में अनियमितता और साफ-सफाई के प्रति लापरवाही मिली। मिठाई को जब्त कर नष्ट कराने के साथ ही लिए गए नमूनों के जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं राकेश स्वीट्स के संचालक को नोटिस दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें