फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहाबाद के उपनिरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर गुरुवार रात शाहाबाद क्षेत्र में सरदारनगर बैरियर के पास आवश्यक सेवा में संबद्ध ट्रक चालक के पास दिखाने के बाद भी ट्रक का चालान करना दरोगा और तीन सिपाहियों को महंगा पड़ गया। मामला संज्ञान में आने पर देर रात एसपी मौके पर पहुंचे। जांच के बाद उन्होंने चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

संडीला स्थित फैक्टरी से आवश्यक सेवाओं का माल गाजियाबाद गया था। गुरुवार को गाजियाबाद से ट्रक वापस संडीला आ रहा था। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में सरदारनगर के निकट बैरियर पर तैनात दरोगा अशोक कुमार, सिपाही मोहन सिंह, जितेंद्र कुमार और सूरज ने ट्रक को रोक लिया।
आरोप है कि ट्रक चालक लालाराम ने आवश्यक सेवाओं के लिए वाहन संबद्ध होने के अभिलेख और पास दिखाए, लेकिन फिर भी पुलिस ने ट्रक का चालान कर दिया। इसकी जानकारी ट्रक चालक ने फैक्टरी के अधिकारियों को दी तो मामला एसपी अमित कुमार तक पहुंच गया। देर रात एसपी शाहाबाद पहुंचे और चालक से मामले की जानकारी ली। शुक्रवार को एसपी ने दरोगा समेत तीनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें