फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की आईसीयू में चार आक्सीजन प्लांट खराब मिले

विज्ञापन
जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. एके शाक्य को निर्देश देते डीएम पुलकित खरे। अमर उजा? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने सोमवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान आईसीयू में चार आक्सीजन प्वाइंट खराब मिलने पर इन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दिए। सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जता डीएम ने सेवा प्रदाता कंपनी की सेवाएं समाप्त कर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे सोमवार दोपहर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। यहां कोई कर्मचारी मौजूद न मिलने पर डीएम ने संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश सीएमएस को दिए। डीएम ने टीबी वार्ड, वर्न वार्ड, एक्स-रे कक्ष, ब्लड बैंक और पैथ लैब और परिसर में संचालित अल्ट्रासाउंड कक्ष का भी निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में वाहनों के खड़े पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने सीएमएस डॉ. एके शाक्य को निर्देश दिए कि बाहरी वाहनों को परिसर में प्रवेश न दिया जाए। चिकित्सकों और कर्मचारियों को वाहन टोकन जारी करने के निर्देश डीएम ने दिए हैं।
प्राइवेट संस्था कैसे कर सकती है रक्तदान शिविर
डीएम पुलकित खरे ने ब्लड बैंक के निरीक्षण के दौरान यहां तैनात चिकित्सक और कर्मचारियों से पूछा कि कोई प्राइवेट संस्था कैसे बिना उनकी अनुमति के रक्तदान शिविर का आयोजन कर सकती है। इस पर उन्हें बताया गया कि पूर्व की भांति स्वैच्छिक कार्य के लिए सीएमएस से अनुमति ले ली जाती है और इसकी प्रतिलिपि वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेज दी जाती है। इस पर डीएम ने डांटते हुए कर्मचारियों से मनमर्जी करने की बात कही। उन्होंने बीते दिन आयोजित रक्तदान शिविर की अनुमति को लेकर भी पूछताछ की।
विज्ञापन

निर्माणाधीन मेडिकल कालेज में सीमेंट की जांच कराई
डीएम पुलकित खरे ने गौराडांडा में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हॉस्टल और क्लासरूम का जायजा लिया। टेस्टिंग रूम में सीमेंट की जांच कराई और नक्शे के आधार पर निर्माण कार्यों की प्रगति जानी। उन्होंने परियोजना प्रबंधक जेएन चक्रवर्ती को निर्देश दिए कि मेडिकल कालेज का निर्माण निर्धारित समय में पूरा हो जाना चाहिए। उन्होंने सहायक प्रबंधक पंकज कुमार को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य पर निगरानी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें