फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

:ेड जोन में हरदोई : चार और मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
असमधा गांव में की जा रही बैरीकेटर्गं। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिले में रविवार को चार और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये सभी मुंबई से लौटे थे। इनमें दो पाली थाना क्षेत्र के और एक शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र का निवासी है। जबकि चौथा संक्रमित बिहार के समस्तीपुर जनपद के पुखरेढ़ा मोहनपुर गांव का है। जिले में अब तक 17 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक्टिव केस 15 हैं जबकि दो लोग ठीक हो चुके हैं। इसके साथ जिला अब रेड जोन में आ गया है।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला बिरहाना निवासी युवक (24), इसी थाना क्षेत्र के ही ग्राम असमधा निवासी युवक (20) के साथ मुंबई के एक होटल में खाना बनाता था। परिजनों के मुताबिक श्रमिक स्पेशल ट्रेन से ये दोनों 14 मई को प्रतापगढ़ पहुंचे थे और वहां से रोडवेज बस से रूपापुर पहुंचे। 14 मई की देर रात पाली सीएचसी पहुंचे और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद इनको कस्बे के बाबूराम भारतीय इंटर कालेज में क्वारंटीन कर दिया गया। 15 मई की सुबह इन दोनों का जिला अस्पताल में कोरोना टेस्ट कराया गया। रविवार सुबह आई रिपोर्ट में दोनों पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा मुंबई से 12 मई को पिकअप से 12 लोग पाली आए थे।
इनमें से 10 पाली के, एक कछौना का और एक बिहार के समस्तीपुर जनपद के पुखरेढ़ा मोहनपुर गांव का निवासी है। ये सभी मुंबई में सिलाई करते थे। 12 मई को ही सभी को बाबूराम भारतीय इंटर कालेज में क्वारंटीन किया गया था। 15 मई को इन सभी की कोरोना की जांच के लिए नमूना जिला अस्पताल से लखनऊ मेडिकल कालेज भेजा गया था और रविवार को आई रिपोर्ट में बिहार निवासी युवक पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन

रविवार को पॉजिटिव पाए गए लोगों में शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला गिगियानी निवासी युवक भी शामिल है। परिजनों के मुताबिक युवक आठ मई को मुंबई से चला था और 13 मई की शाम को घर पहुंचा था। परिजनों की सूचना पर उसे 14 मई को महुआटोला क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। 15 मई को जांच के लिए नमूना भेजा गया और रविवार को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाया गया।
पाली कस्बा और असमधा गांव तीन दिन के लिए सील
पाली थाना क्षेत्र निवासी दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन फौरन ही हरकत में आ गया। सवायजपुर एसडीएम मनोज सागर ने बताया कि पाली कस्बे को तीन दिन के लिए पूरी तरह सील कर दिया गया है। पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. आनंद शुक्ला के नेतृत्व में पूरे कस्बे में थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। इसके अलावा ग्राम असमधा निवासी युवक के भी कोरोना पॉजिटिव मिलने पर गांव को सील कर दिया गया है। असमधा में भी घर-घर स्क्रीनिंग कराई जाएगी। तीन दिन तक यहां सैनिटाइजेशन नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अवनीश शुक्ला की देखरेख में कराया जाएगा।
गिगियानी के संक्रमित युवक के परिजन आइसोलेट
शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. प्रवीण दीक्षित ने बताया कि मोहल्ला गिगियानी निवासी युवक मुंबई से आने के बाद कुछ देर के लिए अपने घर पर भी रुका था, इसलिए उसके संपर्क में आए परिवार के सभी 10 लोगों की भी कोरोना की जांच कराई जा रही है। सभी को जिला अस्पताल भेजकर आइसोलेट किया गया है और वहीं नमूना लिया जाएगा। एसडीएम शाहाबाद एपी श्रीवास्तव ने बताया कि गिगियानी के एक किलोमीटर क्षेत्र को सील कर दिया गया है और सैनिटाइजेशन भी कराया जाएगा।
10 से ज्यादा पॉजिटिव होने पर रेड जोन : एडीएम
लंबे समय तक ऑरेंज जोन में रहा जनपद अब रेड जोन में आ गया है। एडीएम संजय कुमार सिंह के मुताबिक जिस जनपद में 10 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस होते हैं तो वह जिला रेड जोन में आ जाता है। जनपद में शनिवार को ही एक साथ सात कोरोना पॉजिटिव मिलने पर एक्टिव केस की संख्या 11 हो गई थी। रविवार को चार और केस आने के बाद अब एक्टिव केस 15 हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें