गोद में सो रहे बच्चे को लेकर एवं हाथ में सामान थामकर बस की ओर जाती महिला श्रमिक। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। रविवार सुबह पंजाब के लुधियाना से 11वीं स्पेशल ट्रेन 1541 श्रमिकों को लेकर स्टेशन पहुंची। यहां सभी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जांच के बाद अधिकारियों की देखरेख में 120 श्रमिकों को उनके गृह जनपद भेज दिया गया।
पंजाब से प्रवासी श्रमिकों लेकर विशेष ट्रेनें लगातार जनपद आ रही हैं। रविवार सुबह 6.55 बजे 11वीं स्पेशल ट्रेन 1541 श्रमिकों और उनके बच्चों को लेकर जनपद पहुंची। नोडल अफसर मनु गर्ग, सीएमआई मनीष वाजपेयी, अंबुज मिश्रा, जीआरपी एसओ योगेंद्र यादव व आरपीएफ प्रभारी धर्मवीर सिंह की देखरेख में श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ परिसर से बाहर निकाला गया।
आरबीएसके की टीमों ने स्टेशन के दोनों गेटों पर सभी श्रमिकों व बच्चों की जांच की। जांच के दौरान किसी भी श्रमिक व बच्चे में कोरोना जैसे लक्षण नहीं मिले। एडीएम संजय कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों की देखरेख में रोडवेज बसों से श्रमिकों को रवाना कर दिया गया।