फोटो-5-मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने आए पटरी दुकानदार। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। टड़ियावां स्वास्थ्य केंद्र से गोपामऊ रोड पर लगे ठेले, लकड़ी की दुकानें आदि को हटाने के लिए तहसील सदर की ओर से नोटिस जारीं होने के बाद पटरी दुकानदारों ने सिटी मजिस्ट्रेट को दुखड़ा सुनाया। साथ ही नोटिस निरस्त कर अपना व्यवसाय करने की अनुमति मांगी।
कलक्ट्रेट परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन सौंपते हुए दिलशाद, अलीहसन, अशफाक, मुश्ताक अली आदि ने बताया कि उन सभी ने बैंकों से ऋण लेकर अपना व्यवसाय चला रहे हैं।
27 जनवरी को तहसीलदार द्वारा उन सभी को दुकानें वहां से हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके चलते सभी के सामने परिवार को चलाने व रोजी रोटी की समस्या खड़ी हुई है।
उन्होंने बताया कि उनके लकड़ी की गुमटी व खोखे सड़क से काफी दूर हैं, वह आवागमन में किसी तरह का व्यवधान नहीं है। सिटी मजिस्ट्रेट से उन्होंने ज्ञापन देकर नोटिस निरस्त करने एवं उनको व्यवसाय करने की अनुमति प्रदान कराए जाने की मांग की। इस मौके पर राहुल गुप्ता, सौरभ, पुनीत गुप्ता आदि पटरी दुकानदार मौजूद रहे।