फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 डिग्री पर बिलबिलाए लोग

Sun, 21 Jun 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले काफी दिनों से सूरज के कड़े तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहे। चिलचिलाती धूप का आलम यह है कि सूरज के तेवर कड़े होते ही लोगों का सड़कों से गुजरना मुश्किल है। तपिश के साथ बढ़ी उमस ने जन जीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त कर रखा है। अब लोग बारिश होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
मौसम के कड़े तेवरों का आलम यह है कि पिछले काफी समय से दोपहर को लोगों ने अपने आप को या तो घरों में कैद कर रखा या फिर सूरज से बचने के  पूरे जतन करने के बाद ही बाहर निकल रहे हैं। कुल मिलाकर यह कहें कि सूरज की बढ़ती तपिश ने जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त कर दिया तो गलत न होगा।

रविवार को भी गरमी से लोग बिलबिला उठे और पारे ने 37 डिग्री तापमान छू लिया, जो पिछले दिनों के अधिकतम तापमान से दो डिग्री अधिक रहा। इस बाबत मौसम वेधशाला के प्रेक्षक जयशंकर मिश्रा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


रात के तापमान में कोई खास अंतर नहीं आ रहा है। उमस लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उमस के  लगातार बढ़ते रहने के बाद बारिश की संभावनाएं बनेगी। कहा कि दो से तीन दिनों में बारिश की संभावनाएं नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें