फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ओपीडी में हर रोज आ रहे बुखार के 350 मरीज

विज्ञापन
फोटो- 29- जनरल मे​डिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. विकास चंद्र विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। भीषण गर्मी फिर झमाझम बारिश और अब फिर से उमस भरी गर्मी। मौसम के इस रुख ने लोगों को बीमार कर दिया है। बुखार के साथ मलेरिया ने भी पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ी है। इनमें से हर रोज तीन से चार मरीज मलेरिया के भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन




मौसम के बदलते मिजाज के बीच बुखार के रोगी बढ़े हैं। शुरुआत में तो सामान्य बुखार समझकर लोग मेडिकल स्टोर से दवा ले लेते हैं लेकिन कमजोरी बढ़ने और फिर बार-बार बुखार आने पर मरीज चिकित्सक के पास जाते हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में जब इन मरीजों को जांच लिखी जाती है तो हर रोज औसतन चार मरीज मलेरिया के निकलते हैं। मेडिकल कॉलेज के जनरल मेडिसिन विभागाध्यक्ष विकास चंद्र विद्यार्थी बताते हैं कि मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से प्लास्मोडियम नामक परजीवी शरीर पर हमला करते हैं और इसी से मलेरिया हो जाता है। बताया कि बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। ओपीडी में इन दिनों तकरीबन 350 मरीज हर रोज बुखार के आते हैं। मलेरिया होने की आशंका में 150 लोगों की जांच कराई जा रही है। इनमें से तीन से चार मरीज मलेरिया के निकल रहे हैं।



आईसीयू में भर्ती किए जा रहे गंभीर मरीज
मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ. विकास चंद्र विद्यार्थी ने बताया कि मलेरिया में फाल्सीपेरम काफी गंभीर और जानलेवा है। ऐसी स्थिति में कोई गंभीर मरीज आता है तो उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भी एक मरीज को गंभीर होने पर भर्ती किया गया है। हालांकि अब मरीज की स्थिति में सुधार है। आईसीयू में भर्ती पिहानी के उमरसंड निवासी मंजू देवी के परिजन ने बताया कि तेज बुखार आने पर डॉक्टर ने जांच करवाई थी इसमें मलेरिया निकला। उन्हें सोमवार शाम को भर्ती कराया गया था। अब स्थिति में सुधार है।
विज्ञापन




डॉक्टर ने बताए मलेरिया के लक्षण
-मच्छर के काटने के नौ से 14 दिन बाद दिखते हैं लक्षण।

-बार-बार तेज बुखार आना।
-कंपकंपी के साथ ठंड लगना।
-सिरदर्द और ज्यादा थकान होना।
-उल्टी होना या उबकाई आना।

-मांसपेशियों में दर्द होना।
-त्वचा और आंखों का पीला पड़ना।
-मलेरिया दिमाग तक पहुंचता है तो बेहोशी या दौरे के लक्षण।

फोटो- 29- जनरल मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. विकास चंद्र विद्यार्थी। संवाद

फोटो- 29- जनरल मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. विकास चंद्र विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें