फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अनुदान पर लगाया फ्लोर मिल, आत्मनिर्भर बनीं प्रभा

विज्ञापन
फोटो 30: फ्लोर मिल में प्रभा शुक्ला के साथ जिला खादी ग्रामोद्योग अ​धिकारी सु​ष्मिता सिंह। स्रोत
विज्ञापन
हरदोई। महिलाओं ने घर की चौखट लांघ कर सफलता की कहानियां लिखी हैं। ऐसी ही एक सफलता की कहानी हरियावां निवासी प्रभा शुक्ला ने लिखी। चार साल पहले फ्लोर मिल लगा कर तीन लाख का सालाना टर्न ओवर अर्जित किया। मेहनत, लगन और आटा की गुणवत्ता व शुद्धता से यह टर्न ओवर एक करोड़ पार हो गया है। आज पूरा परिवार आत्मनिर्भर है और दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध करा रही हैं।
विज्ञापन




हरियावां निवासी प्रभा शुक्ला ने बताया कि गांव में रहने के कारण संकोचवश घर से बाहर कम ही निकलना होता था। समय की मांग और स्वरोजगार की स्थापना का मन बनाया। पहले वह भी अन्य महिलाओं की भांति गृहिणी का ही दायित्व निभा रही थीं। पति विनय कुमार शुक्ला से सलाह की और स्वरोजगार की स्थापना की तरफ कदम बढ़ाया। बताया कि खादी ग्रामोद्योग विभाग की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की जानकारी ली।



बताया कि जानकारी के साथ ही आटा चक्की का बड़ा कारखाना लगाने का निर्णय लिया। खादी ग्रामोद्योग विभाग में साल 2021 में आवेदन किया। इस पर 25 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया था। ऋण पर तकरीबन 35 प्रतिशत करीब 8.75 लाख रुपये का अनुदान मिला। बताया कि साल 2021-22 में आटा का व्यापार शुरू हो गया और तब सालाना करीब तीन लाख रुपये का टर्न ओवर हुआ। इसके बाद व्यापार को पंख लगे और साल 2022-23 में करीब 40 लाख और साल 2024-2025 एक करोड़ रुपये का सालाना टर्न ओवर हो गया।
विज्ञापन

बताया कि कारखाने से क्षेत्र के लोगों को रोजगार भी मिला है। जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी सुष्मिता सिंह ने बताया कि प्रभा ने ऋण के रुपये का सदुपयोग किया। स्वरोजगार स्थापना के साथ ही मेहनत, लगन और सामग्री की गुणवत्ता पर ध्यान दिया इससे सफलता मिली और आत्मनिर्भर भी बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें