फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात नगर पालिकाओं में शासन ने नामित किए 35 सभासद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शासन ने जनपद की सभी सात नगर पालिकाओं में पांच-पांच सभासद नामित कर दिए हैं। शुक्रवार रात नामित किए गए सभासदों की सूची जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर भी चल निकला। जनपद की छह नगर पंचायतों में तीन-तीन सभासद पहले ही मनोनीत किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

हरदोई नगर पालिका परिषद के लिए भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अनोज मिश्रा की पत्नी सुधा मिश्रा, भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे स्वर्गीय जगन्नाथ राजवंशी के पुत्र कुलदीप राजवंशी, वरिष्ठ कार्यकर्ता विपिन सिंह के अलावा पूर्व सभासद अमित त्रिवेदी रानू और रामनरेश को सभासद नामित किया गया है।
पिहानी नगर पालिका परिषद में वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश रस्तोगी, डा. मुजाबिर हुसैन जैदी, पूर्व नगर अध्यक्ष विमलेश गुप्ता की पत्नी पूनम गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला संजू और कार्यकर्ता सुरेश वाल्मीकि को सभासद नामित किया गया है। इसी तरह सांडी नगर पालिका के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता राजाराम कुशवाहा के पुत्र आशुतोष कुशवाहा, उमेश गुप्ता, राकेश कुमार, रामनिवास और रामलली को सभासद नामित किया गया है। बिलग्राम नगर पालिका में मंगतराम अर्कवंशी, हरिश्चंद्र राठौर, ब्रजकिशोर मौर्य, प्रभा मिश्रा और ओम शरण को सभासद नामित किया गया है। मल्लावां नगर पालिका में वरिष्ठ भाजपा नेता नंद किशोर गुप्ता के अलावा तेज सिंह राठौर, कमलेश कुमारी, अनूप दिवाकर, विनोद कुमार वर्मा को सभासद नामित किया गया है।
विज्ञापन

शाहाबाद नगर पालिका परिषद में रामदास गुप्ता, पवन रस्तोगी, विमलेश सिंह लोधी, महेंद्र वाल्मीकि और विनीता मिश्रा को सभासद नामित किया गया है। संडीला नगर पालिका परिषद के लिए मौलश्री शुक्ला, बेचे लाल कनौजिया, राजजी दोसर, ब्रजेश पांडेय और अमरेंद्र अर्कवंशी को सभासद नामित किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने सभी नामित सभासदों को बधाई देते हुए लॉकडाउन का पालन करने और कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें