फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अंग्रेजी से 3380 और उर्दू से 26 ने बनाई दूरी

Thu, 13 Mar 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 20 : वेणी माधव इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियों की तलाशी लेतीं शिक्षिकाएं। संवाद
विज्ञापन

- इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षा के साथ माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा समाप्त
- सचल दल और अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का लिया औचक जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा बुधवार को इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय की परीक्षा के साथ समाप्त हो गई। अंग्रेजी विषय की परीक्षा से इंटरमीडिएट के 3,380 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। हाईस्कूल में उर्दू विषय की परीक्षा से 26 विद्यार्थियों दूरी बना ली। सचल दल, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का औचक जायजा लिया।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में बुधवार को शाम की पाली में इंटरमीडिएट के मुख्य विषय अंग्रेजी की परीक्षा हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि अंग्रेजी विषय के लिए संस्थागत तौर पर 26,782 छात्र और 19,614 छात्राओं को मिलाकर 46,396 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 24,399 छात्र और 18,639 छात्राओं को मिलाकर 43,038 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन

जबकि 2,383 छात्र और 975 छात्राएं गैरहाजिर रहीं। व्यक्तिगत तौर पर 134 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 112 परीक्षा में शामिल हुए। 22 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। बताया कि कृषि गणित और प्रारंभिक सांख्यिकी विषय में पंजीकृत 514 में 469 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 45 गैरहाजिर रहै। कृषि रसायन विज्ञान विषय में पंजीकृत 452 में 443 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 9 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

बताया कि सुबह की पाली में हाईस्कूल की उर्दू विषय की परीक्षा के लिए 129 छात्र और 219 छात्राओं को मिलाकर 348 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 112 छात्र और 2109 छात्राओं ने भाग लिया। 17 छात्र और 9 छात्राएं गैरहाजिर रहीं। गुजराती विषय के लिए पंजीकृत एक विद्यार्थी था और वह भी गैरहाजिर रहा। इंटरमीडिएट के फल और खाद्य संरक्षण विषय में पंजीकृत 88 में से 87, परिधान रचना और साज-सज्जा में 126 में 125, बेकिंग और कनफेक्शनरी में 49 में 48, टेक्सटाइल डिजाइन में 36 में 35, बुनाई तकनीकी में 82 में 78, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण और शिशु प्रबंध में 10 में सभी, बेहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्मिक में 72 में 67, रेडियो और रंगीन टेलीविजन में 105 में 99, आटोमोबाइल्स में 24 में 21, एकाउंटेंसी और अंकेक्षण में 43 में सभी, आशु लिपिक और हिंदी टंकण में 56 में 55 और टंकण हिंदी और अंग्रेजी में 173 में 167 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें