फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 स्वास्थ्य कर्मियों समेत 32 के सैंपल भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सोमवार को 17 स्वास्थ्य कर्मियों समेत 32 के सैंपल लखनऊ मेडिकल कालेज भेजे गए हैं। वहीं शनिवार को भेजे गए 21 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बिलग्राम के लोगों ने भी खासी राहत महसूस की।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में मरीजों की देखभाल कर रहे 17 स्वास्थ्य कर्मियों का नमूना लेकर मेडिकल कालेज जांच के लिए भेजा गया है। शाहाबाद विकास खंड के एक गांव के सात लोगों के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं। उक्त गांव का एक व्यक्ति दिल्ली की जमात में शामिल हुआ था, लेकिन उसकी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इससे इतर भी सर्दी, खांसी और बुखार से परेशान कुछ लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
हृदय रोगी वृद्ध का लिया नमूना, कुछ देर बाद तोड़ा दम
शहर के रेलवेगंज निवासी 60 वर्षीय वृद्ध की शनिवार देर रात तबीयत बिगड़ गई। शहर के एक हास्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन वृद्ध को लेकर लखनऊ चले गए। लखनऊ में एक प्राइवेट अस्पताल में उसका उपचार किया गया और वहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज में उक्त वृद्ध को गंभीर हृदय रोगी बताकर चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए। रविवार रात परिजन उसे लेकर घर लौट आए। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर उक्त वृद्ध का नमूना कोरोना की जांच के लिए लेकर सोमवार को मेडिकल कालेज भेज दिया। हालांकि नमूना लिए जाने के लगभग दो घंटे बाद रविवार आधी रात वृद्ध ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बिलग्राम में अब भी पूर्ण बंदी
बिलग्राम कस्बा निवासी मौलाना के बीते गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से कस्बा पूरी तरह बंद है। सोमवार को भी कस्बे को पूरी तरह बंद रखा गया। एसडीएम बिलग्राम कपिल देव यादव ने बताया कि जल्द ही इस बारे में फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें