हरदोई। शहर से सटे लक्ष्मीपुरवा मोहल्ले के लोगों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने तालाब पर कब्जा होने की शिकायत की। इस संदर्भ में सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार को ज्ञापन भी सौंपा।
मोहल्ले के प्रकाश, वीरेंद्र कुमार, राजेश कुमार ने कहा कि उनके मोहल्ले के पड़ोस में सार्वजनिक तालाब है। जिस पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। उलाहना देने पर दबंग जान से मारने की धमकी देते हैं। पूरे मोहल्ले के घरों का पानी इसी तालाब में जाता है। कब्जा होने पर पानी निकासी की समस्या होगी। लोगों ने जांच कराकर समस्या के निस्तारण की मांग की है। इस मौके पर अनुज, नरेश, निर्मला, छोटू आदि मौजूद रहे।