फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से लगी आग, आठ बीघा गन्ना जला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र में गन्ने के खेत में सोमवार दोपहर आग लग गई। इससे गन्ने की लगभग आठ बीघा फसल जल गई। अतरौली निवासी रामलखन शुक्ला का गन्ने का खेत गांव के पश्चिम में है। सोमवार को उनके खेत में गन्ने की छुलाई का काम चल रहा था। दोपहर में मजदूर खाना खाने चले गए। इसी दौरान अचानक खेत में आग लग गई। मजदूरों ने अन्य किसानों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान अग्निशमन कार्यालय को भी सूचना दी गई। यूपी-100 पुलिस मौके पर पहुंची। लगभग एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण नहीं पता चल सका। प्रभारी निरीक्षक संतप्रकाश उपाध्याय ने बताय कि लगभग आठ बीघा फसल जली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें