शाहाबाद। समाजवादी पार्टी के कस्बा स्थित कार्यालय पर मंगलवार को बूथ प्रभारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। एमएलसी राजपाल कश्यप सम्मेलन में मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। कहा कि भाजपा के चेहरे से झूठ का नकाब उतर गया है। जनता गठबंधन की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।
एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि भाजपा ने झूठ का सहारा लेकर सत्ता हथियाई थी, लेकिन अब जनता का सरकार से मोहभंग हो गया है। जनता जानती है कि सपा व बसपा का गठबंधन ही भाजपा को मात देकर देश को विकास के पथ पर ले जा सकता है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता संगठन की सबसे अहम कड़ी हैं। बूथ मजबूत होंगे तो संगठन प्रभावी ढंग से काम कर पाएगा। पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने कहा पिछले चुनाव में जनता भाजपा के झूठे वादों से भ्रमित हो गई थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। सपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उन्हें पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। सम्मेलन में पूर्व विधायक बाबू खां, विधान सभा क्षेत्र प्रभारी सरताज खां ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव अहमर खां, सरफराज खान, राम चंद्र राठौर, फरीद हुसैन कुरैशी, चांद मियां, राशिद खान, आलोक श्रीवास्तव, इक्तेदार खां, सलीम बेग, हफीज खां, राकेश यादव, जुम्मा खान, केपी यादव, अनुराग श्रीवास्तव, दिलीप यादव, एहसान खान, डॉ. नसीम व रामचंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।